{"_id":"5a22ec064f1c1b71548c0cbf","slug":"131512238086-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में विश्वास का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में विश्वास का पुतला फूंका
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में विश्वास का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर कथित टिप्पणी के विरोध में शहीद उधम सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ प्रदर्शन कर उसका पुतला फूंका।
बालाजी चौक पर एकत्र हुए शहीद उधम सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि विश्वास ने बाबा साहब का अपमान किया है। बाबा साहब का अपमान निंदनीय है और इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष विकास मेडियन ने कहा कि विश्वास ने राजस्थान की एक सभा में बाबा साहब को जातिवादी व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया। यह उनकी गंदी मानसिकता का परिचायक है। सचिव रविंद्र कुमार ने कहा कि कुमार विश्वास जातीय भावनाओं से ग्रस्त हैं। उनके बयान से दलितों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने कुमार विश्वास के पुतले का भी दहन किया। प्रदर्शन में नितिन, विजय, सागर, रिंकू, नीरज, आशु, विपुल, रोहित, राहुल, सोनू, अशोक, प्रिंस आदि शामिल रहे।