{"_id":"5a1c51d34f1c1baf678be4df","slug":"131511805395-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने उतारी थकान, बच्चों के साथ बिताए पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने उतारी थकान, बच्चों के साथ बिताए पल
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने बच्चों के साथ बिताए पल
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष का ताज किसके सिर पर सजेगा यह पहली दिसंबर को मतगणना के बाद तय होगा। चुनावी मैदान में रात-दिन भागदौड़ करने वाली प्रत्याशियों ने सोमवार को बच्चों के साथ दिन व्यतीत किया। पूजा-पाठ कर प्रत्याशियों ने अपने हाथों से बच्चों के लिए नाश्ता-पानी तैयार किया। चुनावी दौड़ के बाद फुर्सत के पल गुजारे। हालांकि मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के चेहरों पर थोड़ी बेचैनी नजर आई। हर किसी ने अपने हिसाब से जीत का आंकड़ा बताया। प्रत्याशी और उनके समर्थक दिनभर बूथ वार आंकड़े के गुणा-भाग में जुटे रहे।
भरतिया कॉलोनी निवासी मिथलेश पाल सपा प्रत्याशी हैं। चुनावी भागदौड़ और मतदान के बाद सोमवार को चुनावी समर से राहत की सांस ली। अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रत्याशी ने दिन गुजारा। सुबह के समय अपनी पसंद का नाश्ता बनाया और बच्चों के साथ मिल-बैठकर भोजन किया। शहर के 50 वार्डों में जनसंपर्क करने के बाद चुनावी थकान उतारने के लिए चैन की नींद ली। प्रत्याशी मिथलेश कहती हैं कि शहरभर की जनता से मिलने का आनंद तो लिया, लेकिन यह कार्य आसान भी नहीं है। उन्होंने जीत का अपना गणित बताया।
अपनी पसंद का भोजन बनाया
साउथ सिविल लाइन निवासी कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल ने अपने परिजनों के साथ चुनावी थकान उतारी। अंजू अग्रवाल ने अपने भतीजे पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल के साथ बैठकर चुनावी तस्वीर पर मंथन किया। दस दिन बाद अपनी पसंद का भोजन किया और बच्चों को भी समय दिया। बेटा-बहू के साथ अन्य परिजनों के संग चुनावी प्रचार के अनुभव भी साझा किए। सुबह पहले आरती की, उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण, मां दुर्गा की पूजा कर जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
बच्चों के लिए खुद खाना बनाया
शहर की दीपचंद कालोनी निवासी भाजपा प्रत्याशी सुधाराज शर्मा भी सोमवार को बच्चों और सहेलियों के साथ आम दिनों की तरह मशगूल दिखाई दीं। सुबह सवेरे उठकर पूजा-पाठ की और उसके बाद बच्चों के लिए खुद खाना तैयार किया। बीते एक सप्ताह से पूरी तरह परिवार से दूर रहे और दिन-रात समर्थकों, प्रचार में घिरे रहे। थकान उतारने के लिए योगाभ्यास किया और हल्का आहार ग्रहण किया। चुनावी परिणाम पर बोलीं, समर्थकों, वोटरों का जो सहयोग मिला है। उसका अच्छा ही परिणाम सामने आए। फिलहाल परिवार को समय देकर खुशी है।
फुर्सत मिलते ही बच्चों की याद आई
शहर की खालापार कालोनी निवासी बसपा प्रत्याशी मुदस्सिर ने भी चुनावी थकान उतारने के लिए बच्चों के बीच दिन बिताया। समर्थकों के साथ बूथों के साथ शहर के माहौल की भी जानकारी ली। अपने हाथों से खाना तैयार किया और बच्चों के साथ बैठकर ग्रहण किया। बीते कई रोज से पूरी तरह चुनाव में डूबी प्रत्याशी ने सोमवार को बच्चों से प्रचार, वोट के लिए जद्दोजहद के अनुभव साझा किए। अल्लाह की बारगाह में सजदा किया और रब से जीत की दुआएं मांगी।