{"_id":"5a132af34f1c1bca678bca18","slug":"131511205619-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्पा जी, आकर देखिए हमारे मोहल्ले का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्पा जी, आकर देखिए हमारे मोहल्ले का हाल
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका प्रशासन सफाई पर हर माह लाखों रुपये खर्च करता है। कई वार्ड आज भी गंदगी से अटे पड़े हैं। शहर के वार्ड नंबर 23 ईदगाह रोड, प्रेमपुरी के लोगों ने स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर को शिकायत भेजी है। जिसमें उनके मोहल्ले में आकर गंदगी देखने का आग्रह किया गया है। वहीं, लोगों ने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के बहिष्कार का एलान किया है।
नगर निकाय चुनाव में वार्ड 23 के लोग चुनाव के बहिष्कार पर उतर आए हैं। मोहल्ले में कूड़ा हटवाओ अभियान के तहत हस्ताक्षर कराकर बैनर लगाए। जिन्हें शरारती तत्वों ने फाड़कर अफवाह फैला दी कि पालिका और मोहल्ले का समझौता हो गया है। इससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि उनके वार्ड में डलावघर बना है। जिससे गंदगी के साथ दुर्गंध फैल रही है। पालिका हर माह लाखों रुपये सफाई पर बहा रही है, जबकि प्रेमपुरी, ईदगाह गंदगी के कारण नरक बन गए हैं।
प्रदर्शन के बाद लोगों ने भारत स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और केंद्र सरकार के नाम पत्र भेजा है। जिसमें अभिनेत्री से मोहल्ले में आकर गंदगी देखने का आहन किया गया है। गंदगी दूर नहीं होने तक प्रदर्शनकारियों ने चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। इस दौरान अंकित सिंघल, मयंक गुप्ता, आनंद स्वरुप, इंद्रपाल, गफ्फार, हरेंद्र, प्रवीण, नीरज, आरिफ, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।