फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हैलो, चालक बाईपास से निकाल रहा है बस

हैलो, चालक बाईपास से निकाल रहा है बस

Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
हैलो, चालक बाईपास  से निकाल रहा है बस
परिवहन के टोल फ्री नंबर पर ढेरों शिकायत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी परिवहन विभाग के टोल फ्री नंबर पर जनपद से भी खूब रिंग बज रही है। यात्रियों ने चालकों के बस को बाइपास निकालने से लेकर परिचालक के दुर्व्यवहार, टिकट न देने की भी ढेरों शिकायतें की गई हैं। जून 2016 से लेकर सितंबर 2017 तक 322 शिकायत जनपद की दर्ज की गई हैं। जिनमें अधिकांश का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 47 शिकायत लंबित पड़ी हैं।

बस में सफर करने के दौरान यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने टोल फ्री नंबर 18001802877 जारी किया हुआ है। इस नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जनपद से भी इस नंबर पर बड़े संख्या में लोगों ने शिकायत कर डिपो की व्यवस्था, सुविधा पर नाराजगी जताई है। सबसे अधिक शिकायतें पुरकाजी बाईपास, खतौली में भंगेला और भैंसी बाइपास की दर्ज की गई हैं। इन स्थानों पर चालक बस को कस्बों के भीतर की बजाए बाईपास से निकालते हैं। इसके अलावा भी परिचालक के दुर्व्यवहार और टिकट न देने, डिपो पर गंदगी, बस में कूड़ा-कचरा और सीट गंदी होने की भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लखनऊ तक पहुंची शिकायतों को आला अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए डिपो अधिकारी को ट्रांसफर की है। पिछले साल के जून माह से लेकर सितंबर 2017 तक इस प्रकार की 322 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें 275 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 47 शिकायतों में सुनवाई जारी है। आईटीएमएस प्रभारी अनुज त्यागी ने बताया कि यात्रियों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है। टोल फ्री नंबर पर जो शिकायतें आई हैं, उनमें अधिकांश निपटा दी गई हैं। कुछ में सुनवाई जारी है, जिन्हें जल्द निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed