{"_id":"59b1a3f34f1c1bea7f8b4cb0","slug":"131504814067-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से किशोरी की मौत
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर से किशोरी की मौत
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। जहरीले पदार्थ खाने से किशोरी की मौत हो गई। परिजन उसके शव को अस्पताल से जबरन उठा कर ले गए। अस्पताल प्रशासन ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। बताया कि गांव न्याजूपुरा की 12 वर्षीया किशोरी को जहर खाई अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस समय कर्मचारी शव को शव गृह में ले जा रहे थे, तभी परिजन जबरन शव को अस्पताल से उठा कर ले गए। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
बेटी ने माता-पिता को जमकर पीटा
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। रहमतनगर निवासी नफीस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी का चार बार निकाह किया, लेकिन उसकी बेटी ने हर बार अपने पति को तलाक दे दिया। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री अब एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक के साथ रह रही है, जो उसका मकान अपने नाम करने का दबाव बना रही है। आरोप है कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस जांच कर रही है।
युवक सड़क पर पड़ा मिला
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर क्षेत्र में नावला कोठी के पास कुछ लोगों ने एक युवक को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े देखा और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में पीड़ित की पहचान नई मंडी के गांव मुस्तफाबाद निवासी मोनू पुत्र नरेन्द्र के रूप में हुई। चिकित्सकों का कहना है कि जहरीले पदार्थ के कारण उसकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद बेटे समेत कोर्ट में पेश
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। चार साल पहले 2013 को खालापार में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व सांसद सईदुज्जमां अपने बेटे सलमान सईद के साथ कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट की ओर से दोनों के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। कोर्ट में पेश होने पर सीजेएम गोपाल तिवारी ने उनके विरुद्घ मामले में जारी गैर जमानती वारंट रद्द कर दिए।
विनोद बावला बरी
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। भौराकलां क्षेत्र के एक हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट ने एक लाख रुपये के इनामी रहे विनोद बावला को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। मुकदमे के वादी और गवाह के पक्षद्रोही होने पर वह बरी हुआ। विनोद बावला इन दिनों गैर जिला जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को उसे कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से इस मुकदमे में बरी होने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में वापस ले जाया गया।