फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूल के चारों ओर गंदगी का साम्राज्य

स्कूल के चारों ओर गंदगी का साम्राज्य

Sat, 02 Sep 2017 01:40 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के चारों ओर गंदगी का साम्राज्य
स्कूल के चारों ओर गंदगी फैली
विज्ञापन

भोपा। गड़वाड़ा के प्राथमिक विद्यालय के चारों ओर फैली गंदगी से बच्चों में बीमारी का खतरा बढ़ गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं। कुछ अभिभावकों ने कहा कि अगर यहां फैली गंदगी को नहीं हटाया गया तो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
भोपा क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय गांव से बिल्कुल सटा हुआ है, जिसमें लगभग सवा सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां शिक्षामित्रों सहित पांच लोगों का स्टाफ बच्चों को शिक्षा देता है। केंद्र और प्रदेश सरकार जहां साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित कर स्वच्छता के लिए अनेकों अभियान चला रही है, वहीं गड़वाड़ा के प्राथमिक विद्यालय के इर्द-गिर्द गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यहां कभी भयंकर बीमारी बच्चों को अपनी चपेट में ले सकती है। जिससे बच्चों के अभिभावक भी चिंता में हैं। कुछ अभिभावकों ने तो यहां तक कह दिया कि अगर जल्द ही सफाई नहीं कराई गई तो हम अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। प्रधानाचार्य अरुण कुमार, पूर्व प्रधान योगेश सिवाच द्वारा इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है। प्रधान यशपाल सिंह, राहुल कुमार, दिलबहार आदि ने स्कूल के आसपास फैली गंदगी को हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

खूनी खेल के चलते गांव छोड़ रहे लोग
भोपा। सीकरी में रंजिश के चलते खेले जा रहे खूनी खेल से भयभीत लोग अपने आशियाना छोड़ते जा रहे हैं। यहां मर्डर का सिलसिला पिछले दस सालों से चला आ रहा है। 2015 से तो रंजिश ने पूरे गांव को दहशत में ला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेआम की जा रही हत्याओं से सीकरी के लोग सहमे हुए हैं। कुछ लोग तो गांव के बिगड़े माहौल से बचकर गांव से प्लायन करने के मूड़ में हैं। गत दिवस हुई लुफतुर्रहमान की हत्या के चलते मृतक के भाई अजीज, चांद मिया ने कहा की हमारा परिवार गरीब है। एक भाई की हत्या कर दी गई है। अब गांव छोड़कर चले जाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। गांव में भड़की रंजिश की लपटों के सताए अज्जू, रियाज, आमिर, बबलू, कमरू, उस्मान, इनाम आदि गांव छोड़कर अन्य स्थानों पर मेहनत-मजदूरी करने लगे हैं। थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि गांव से पलायन करने का मामला संज्ञान में नहीं है। ग्रामीणों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed