फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिंदू धर्म की आस्था देश प्रेम को मजबूत करती है-सैनी

हिंदू धर्म की आस्था देश प्रेम को मजबूत करती है-सैनी

Sat, 26 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
हिंदू धर्म की आस्था देश प्रेम को मजबूत करती है-सैनी
हिंदू धर्म की आस्था देश प्रेम को मजबूत करती है : सैनी
विज्ञापन

जानसठ(मुजफ्फरनगर)। नगर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कथा का शुभारंभ खतौली विधायक विक्रम सैनी ने पूजा अर्चना कर किया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की आस्था ही देश प्रेम की भावना को मजबूत करती है।

शुक्रवार को कस्बे में सैनी फार्म हाउस पर आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर नगर में भव्य शोभायात्रा में तथा कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में राधा कृष्ण, हनुमान, गणेश पार्वती की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा को कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। जिसका अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ खतौली विधायक विक्रम सैनी द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में 56 करोड़ देवी देवताओं को मानने के बाद भी हिंदू समाज एक सूत्र में बंधा हुआ है। धार्मिक आयोजनों से ही हिंदू समाज के युवा व माता बहनों में देश प्रेम की भावना जागृत होती है। शोभायात्रा में कार्यक्रम के अध्यक्ष पवन गुप्ता, महामंत्री मूलचंद सैनी, बृजेश रस्तोगी, सुरेंद्र बंसल, राजेश सिंघानिया, गौरव भटनागर, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, रामधारी कश्यप, सभासद राजा कर्णवाल, प्रमोद सैनी, जयवीर, जसवंत सैनी, सतीश खटीक, गोपाल सिंघल, राकेश मिर्गान, जगत सैनी, सोनू लाला, अरविंद पराशर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed