{"_id":"5998a0ad4f1c1b1b0e8b49a2","slug":"131503174829-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी कॉलेज में दाखिले पर हंगामा-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी कॉलेज में दाखिले पर हंगामा-तोड़फोड़
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी कॉलेज में हंगामा, तोड़फोड़
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज में दाखिले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए और नारेबाजी कर तोड़फोड़ कर डाली। घंटों तक छात्रों ने उत्पात मचाया। बाद में छात्रों को काबू कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ओपन मेरिट से एडमिशन करा रहा है। इसके बाद यूजी के ट्रेडिशनल कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया बंद होगी। शुक्रवार को ओपन मेरिट से एडमिशन की अंतिम तिथि थी। कॉलेज में बीए, बीएससी समेत अन्य कई कोर्स में आधे छात्रों को प्रवेश नहीं मिल सका है। इसको लेकर छात्रों का पारा सातवें आसमान पर है। शुक्रवार रात छात्र साकिब ने स्कूल की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। शनिवार को दिन निकलते ही छात्रों की भीड़ कॉलेज में जुट गई। रालोद युवा जिलाध्यक्ष हर्ष राठी के नेतृत्व में छात्रों ने हंगामा-प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी करने और बेवजह छात्रों को परेशान करने के आरोप लगाते हुए घंटों तक उत्पात मचाया।
प्राचार्य डॉ. एससी वार्ष्णेय ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। आक्रोशित छात्रों ने स्कूल में बवाल काटते हुए कुर्सियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। छात्रों ने कहा कि कॉलेज में शाम को मेरिट लगाई जाती है। एक या दो घंटे का समय देकर तुरंत ही कॉलेज मनमानी से दूसरी लिस्ट लगाकर प्रवेश कर रहा है। ऐसे में सैकड़ों को कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल सका है। शिक्षक भी समय से पहले कुर्सियां छोड़कर प्रवेश प्रक्रिया को बंद कर रहे हैं। निर्धन और गरीब परिवारों के छात्रों को कॉलेज प्रवेश नहीं दे रहा है। तोड़फोड़ होने से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन ने किसी प्रकार मामले को शांत कर प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु कराया।
विज्ञापन
उधर, इन्हीं छात्रों ने डीएवी डिग्री कॉलेज में एडमिशन को लेकर हंगामा किया। कॉलेज में ट्रेडिशनल कोर्स की सीटें बढ़ाकर छात्रों को प्रवेश दिए जाने की मांग की है। छात्रों ने कॉलेजों को एडमिशन के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों ने कॉलेज में हंगामा-प्रदर्शन किया था, लेकिन छात्रों को नियमों की जानकारी दी गई। उसके बाद एडमिशन प्रक्रिया सुचारु की गई है। ओपन मेरिट से कॉलेज में एडमिशन लिए जा रहे हैं। इस दौरान विकास कादियान, राहुल राणा, अंकित सहरावत, हंसराज जावला, मोंटी, आशु अहलावत, यथार्थ अहलावत आदि मौजूद रहे।
दाखिले की खातिर बारिश में दौड़े छात्र
मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह से ही बारिश होने से छात्रों को मुसीबत उठानी पड़ी। बारिश के बीच ही छात्र-छात्राएं अपने फार्म लेकर कॉलेज पहुंचे। हंगामा होने से मेरिट में नाम आने वाले छात्रों को प्रवेश लेने में कठिनाइयां हुईं। प्रदर्शन करने वाले छात्र बारिश में दौड़ते रहे।