फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चला

अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चला

Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चला
जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया। नगर पंचायत की जेसीबी से अवैध निर्माण तुड़वाया गया।

उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान पुलिस बल तथा नगर पंचायत की जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्रॉली तथा सफाई कर्मचारियों के साथ बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे सड़क पर आ गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसील मुख्यालय के पास से सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन द्वारा तुड़वाया गया। अतिक्रमण हटवाने और अवैध निर्माण तुड़वाने से मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बने नाले के ऊपर तथा सड़क की ओर किया हुआ अवैध निर्माण तुड़वाया जाएगा। नाले से आगे सड़क पर किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ौत रोड, कांधला रोड आदि पर बिल्डिंग मैटेरियल बेचने वालों, लकड़ी व्यापारियों तथा पुराना सामान बेचने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। नतीजतन सड़क पर हादसे और जाम की समस्या पैदा होती है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान नियमित चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed