फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13 nominated for the district panchayat member of Ward 34

जिला पंचायत सदस्य के लिए 13 ने किया नामांकन

Wed, 20 Jul 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
13 nominated for the district panchayat member of Ward 34
मुजफ्फरनगर। वार्ड 34 से जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा के एमएलसी बनने से रिक्त हुए पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन किया है। बीडीसी के चार पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड 34 से जिला पंचायत सदस्य के लिए 13 लोगों ने नामांकन किया है। नामांकन करने वालों में प्रमोद कुमार, रोशनलाल, राहुल वर्मा, अमित कुमार, रविंद्र, संजीव कुमार, विपिन कुमार, कार्तिक, अजय कुमार, सुंदरपाल, अमर सिंह, शुभम चौधरी, विकास कुमार शामिल हैं। पुरकाजी में एक पद के लिए संतोष, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार ने नामांकन किया। बघरा में एक पद के लिए केवल एक ही निकुंज बालियान का नामांकन आया। मोरना में दो अलग-अलग पदों के लिए एक-एक नामांकन आया, जिसमें जमेशर और बृजेश शामिल है। शाहपुर में एक पद के लिए केवल रीना का नामांकन आया। जिन पदों पर एक ही नामांकन आया है इन पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। संजीव कुमार ने बताय कि ग्राम पंचायतों के 19 पदों पर चुनाव होना है। 15 पदों पर एक-एक ही नामांकन आया है, जहां निर्विरोध निर्वाचन होगा। चार पर ही चुनाव होगा।
विज्ञापन

बीडीसी पद पर दो, सदस्य पद पर एक-एक पर्चा दाखिल
खतौली। खतौली ब्लॉक में वार्ड नंबर 103 ग्राम शेखपुरा में बीडीसी सदस्य की मौत हो जाने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। रिक्त पद पर बुधवार को दो नामांकन दाखिल किए गए हैं। खातून निवासी ग्राम शेखपुरा और सुंदर निवासी अंतवाड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा गांव नावला में ग्राम पंचायत सदस्य पिछड़ी महिला का एक पद रिक्त था, जिस पर एक नामाकंन किया गया। आदमपुर मोचड़ी में एक पद सदस्य का अनारक्षित था, जिस पर एक नामांकन दाखिल हुआ। सिकंदरपुर खुर्द में एक पद ग्राम पंचायत सदस्य का अनारक्षित था, उस पर भी एक नामांकन दाखिल किया गया। खेड़ा चैगामा गांव में अनुसूचित जाति का ग्राम पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त था, जिस पर भी एक ही नामांकन दाखिल हुआ। आरओ राकेश कुमार ने बताया कि 21 तारीख को जांच, 22 तारीख को पर्चे वापसी की तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed