फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12th examinee commits suicide after Hindi paper failed

मुजफ्फरनगर: हिंदी का पेपर खराब हुआ तो 12वीं के परीक्षार्थी ने कर ली आत्महत्या

Sat, 18 Feb 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
12th examinee commits suicide after Hindi paper failed
थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव में गम का माहौल, बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। तमाम कोशिशों के बावजूद परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के तनाव से घिरे हैं। यूपी बोर्ड की हिंदी की परीक्षा खराब हो जाने के कारण बहादरपुर गांव के 12वीं के छात्र ने पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। गांव में गम का माहौल है।

मृतक छात्र मंसूरपुर क्षेत्र के एक स्कूल से 12वीं की परीक्षा दे रहा था। उसने 16 फरवरी को हिंदी की परीक्षा दी थी। मगर, पेपर सही ना होने के कारण वह तनाव में था। शुक्रवार को सभी परिजन खेत पर चले गए। इसी दौरान छात्र ने पंखे पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन दोपहर करीब दो बजे खेत से लौटे तो बेटे का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। परिजन मामले में गमजदा है और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान के पति भगत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। कहना है कि छात्र परेशान था। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। वह प्रकरण में चुप है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed