फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1272 patients reached the district hospital, people are suffering from fever

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में पहुंचे 1272 मरीज, लोगों को सता रहा बुखार

Tue, 15 Oct 2024 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
1272 patients reached the district hospital, people are suffering from fever
मुजफ्फरनगर। तीन दिन खुले जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1272 मरीज पहुंचे। जिनमें सर्वाधिक संख्या बुखार पीड़ितों की रही। वायरल बुखार के साथ गले में संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखी गई।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर प्रभाव डाल रहा है। दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही है। लोगों को वायरल बुखार के साथ गले में इंफेक्शन भी घेर रहा है। बच्चों को भी नजला-खांसी हो रहा है। छुट्टी और रविवार अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो ओपीडी में उपचार पाने वाले मरीजों की भीड़ नजर आई। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। वायरल बुखार का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। इस मौसम में मच्छर जनित मलेरिया और डेंगू जैसे बुखार भी लोगों को घेर रहे हैं। उन्होंने बताया, अनुमान के अनुसार सोमवार को ओपीडी में बुखार से पीड़ित 300 से अधिक मरीज आए। सभी का उपचार शुरू करते हुए दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed