फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सैनिक को मिल रही जेल से धमकियां

सैनिक को मिल रही जेल से धमकियां

Mon, 13 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सैनिक को मिल रही जेल से धमकियां
सैनिक को मिल रही जेल से धमकियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव वहलना में करीब एक पखवाड़े पूर्व बीएसएफ के जवान से मारपीट कर उसकी उंगली चबाने के आरोपी को जेल भेजे जाने के बाद पीड़ित को जेल से धमकियां मिल रहीं हैं। सैनिक व उसके परिवार ने मामले में एसएसपी से मिलकर वहलना चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी संदीप पुत्र रामकुमार बीएसएफ में कांस्टेबल है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टियों पर आया था। सैनिक ने सोमवार को परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिलकर बताया कि विगत 29 अप्रैल को गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। यह देखकर संदीप ने उनमें बीच बचाव कराने का प्रयास किया। आरोप है कि एक पक्ष से सुमित ने फौजी के साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ की एक उंगली दांतों में दबाकर चबा दी थी। जिससे उंगली कटकर अलग होने की स्थिति में आ गई है। फौजी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुमित को जेल भेज दिया। पीड़ित सैनिक का कहना है उसे और पिता रामकुमार को लगातार कई दिन से अज्ञात नंबरों से फोन कॉल आ रहे हैं। जिसमें दूसरी तरफ से बोलने वाला व्यक्ति जेल से फोन करना बताते हुए उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहा है। फौजी के परिजनों का कहना है कि इस संबंध में वहलना चौकी पुलिस को तहरीर दी गई थी। लेकिन उनके द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ितों ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed