फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र-छात्राओं को कराया शुगर मिल का भ्रमण

छात्र-छात्राओं को कराया शुगर मिल का भ्रमण

Wed, 13 Mar 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को कराया शुगर मिल का भ्रमण
छात्र-छात्राओं को कराया शुगर मिल का भ्रमण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तितावी शुगर मिल और बिंदल पेपर मिल का भ्रमण कराया गया। छात्र-छात्राओं ने चीनी बनाने और पेपर निर्माण की प्रक्रिया समझाई गई।
मंगलवार को सीडीओ अर्चना वर्मा और बीएसए योगेश शर्मा ने गणित और विज्ञान विषय के करीब 150 छात्र-छात्राओं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिंदल पेपर मिल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने देखा कि किस तरह पेपर तैयार होता है। वह जिस पेपर का रोजाना इस्तेमाल करते हैं, उसे बनाने की प्रक्रिया क्या है। इसके बाद तितावी शुगर मिल में पहुंचकर गन्ने के रस से चीनी तैयार होने की प्रक्रिया समझी। मिल अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। शुगर मिल की बागवानी में मौजूद खरगोश, बत्तख एवं विभिन्न प्रकार के फूलों में घूमकर छात्र-छात्राओं ने आनंद लिया। इस एक्सपोजर विजिट में बीएसए के अलावा जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनिल दत्त शर्मा, सूरज सिंह, अनुराधा, मनोज, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


बीआईटी का पांच दिवसीय सामुदायिक कैंप शुरू
मीरापुर। बीआईटी कॉलेज के बीएड विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्रों का पांच दिवसीय सामुदायिक कैंप गांव देवल में आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ समय सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अजय गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ राघव मेहरा और डीन एडमिशन पुष्पनील वर्मा द्वारा किया गया। कैंप में छात्र-छात्राओं द्वारा टोलियां बनाकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को शैक्षिक उन्न्यन और साक्षरता के बारे में जागरूक किया गया। डीन एसोसिएट शिवानी चौहान, बीएड विभागाध्यक्ष कावेंद्र यादव, शीशपाल सिंह, प्रधानाध्यापिका कुसुम रानी और ग्राम प्रधान बूटा सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed