फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निर्वाचन गतिविधियों पर नजर रखेंगे डीएम

निर्वाचन गतिविधियों पर नजर रखेंगे डीएम

Wed, 13 Mar 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन गतिविधियों पर नजर रखेंगे डीएम
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने निर्वाचन कार्यों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नई कार्यप्रणाली की शुरूआत की है। इसके तहत नोडल, प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी सहित विभिन्न टीमें गठित कर उनको कार्य/पटल आवंटित कर दिए गए हैं। डीएम खुद सभी पटल पर पहुंचकर निर्वाचन कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा करेंगे। डीएम ने कहा कि कार्यप्रणाली का उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों को आवंटित कार्य के प्रति जवाबदेह करना है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी दो से तीन दिन में आवंटित कार्यों के प्रति और अधिक सजग हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण तीन से चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने किया कोषागार का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने मंगलवार को कोषागार का औचक निरीक्षण कर लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम व सहायक प्रेक्षकों को चुनाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक सभा की वीडियोग्राफी कराते हुए उसकी सीडी व वीडियो अवलोकन टीम के पास भेजी जाएगी, जिसका पूर्ण पारदर्शिता के साथ अवलोकन कर निष्कर्ष देंगे। इसके बाद पूरी जानकारी लेखा टीम व सहायक व्यय प्रेक्षक को दी जाएगी, ताकि प्रत्याशी या पार्टी के व्यय में इसके खर्च को शामिल किया जा सके। यदि वीडियो सर्विलांस टीम सीडी उपलब्ध नहीं कराती है तो तत्काल फोन पर संपर्क कर वीडियो प्राप्त करें। इसके साथ ही सीडी प्राप्त होने, उसका अवलोकन कर निष्कर्ष करने से संबंधित रजिस्टर भी बनाया जाएं। डीएम ने कलक्ट्रेट में स्थापित कॉल सेंटर रूम, सीविजिल व एमजीआरएस पोर्टल का भी निरीक्षण करते हुए कहा कि किसी भी दशा में गलत सूचनाओं का प्रेषण न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed