फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सर्राफा के दुकानदारों की बैठक ली

सर्राफा के दुकानदारों की बैठक ली

Sat, 09 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा के दुकानदारों की बैठक ली
शॉप की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
विज्ञापन

रतनपुरी। इंस्पेक्टर रतनपुरी कमल सिंह चौहान ने क्षेत्र के सर्राफा के दुकानदारों की बैठक ली। बैठक में इंस्पेक्टर ने दुकानदारों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की और उनका निस्तारण करने का हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाने के निर्देश दिए, जिसके लिए सभी दुकानदारों ने एकमत होकर शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पुलिस के आवश्यक फोन नंबर सभी अपने पास सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिक लेनदेन होने की स्थिति में समय से पुलिस को अवश्य सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा समय समय पर चेकिंग व गश्त भी लगातार जारी रहेगी। किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर विनोद वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, अनिल वर्मा, आदेश वर्मा, सोनू वर्मा, विपिन वर्मा, मनोज वर्मा, राकेश वर्मा आदि दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed