फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आर्थिक सहायता व कार्रवाई के आश्वासन पर शव का हुआ अंतिम संस्कार

आर्थिक सहायता व कार्रवाई के आश्वासन पर शव का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक सहायता व कार्रवाई के आश्वासन पर शव का हुआ अंतिम संस्कार
सांसद के आश्वासन पर मान गए ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। उकावली निवासी किसान नरेश की मौत के मामले में अंतिम संस्कार करने को लेकर अधिकारियों के साथ वार्ता में ग्रामीणों की बात नही बन पाई। ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री व सांसद डा. संजीव बालियान ने मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के अलावा अन्य आर्थिक सहायता दिलवाने व इस प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। सांसद के आश्वासन पर नरेश का अंतिम संस्कार हुआ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव उकावली निवासी नरेश त्यागी (55) पुत्र ओमदत्त त्यागी 26 नवंबर को अचानक घर से कहीं चला गया था। सरधना पुलिस ने उसका शव अपने क्षेत्र के गांव बपारसी पुल के पास से बरामद किया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को घर के आंगन में रखकर उनकी मौत में तहसीलदार व स्टाफ का हाथ होने का आरोप लगाया था। आरोप है कि किसी लोन मे गारंटर होने पर जमा न होने की स्थिति में उन पर जमा करवाने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि इसी कारण नरेश की मौत हुए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नरेश के शव का अंतिम संस्कार करने से मना किया था। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ वार्ता में ग्रामीणों की बात नही बनी। शनिवार को सुबह एडीएम अमित कुमार, एसपी देेहात आलोक शर्मा, एसडीएम नितिन गौर व तहसीलदार मनोज कुमार पुलिस बल के साथ गांव में जमे रहे। अधिकारियों के साथ बात न बनने पर पूर्व मंत्री व सांसद डा. संजीव बालियान व जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंचे। सांसद डा. संजीव बालियान ने ग्रामीणों को पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का किसान दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री राहत कोष व अपने स्तर से अधिकतम आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसान के नाम पर फर्जी ऋण को कटवाने का आश्वासन दिया। किसान की मौत के मामले में जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन व ग्रामीण संतुष्ट हुए। सांसद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में नरेश त्यागी का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed