{"_id":"5be87585bdec2204de741233","slug":"121541961093-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस में हडकंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस में हडकंप मचा
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव खान्नुपुर की नई बस्ती में चर्च में धर्म परिवर्तन की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बगैर अनुमति के चल रहे कार्यक्रम को रुकवा दिया। पुलिस ने पादरी को थाने बुलाकर भविष्य में बिना अनुमति लिए कोई कार्यक्रम नहीं करने की हिदायत दी।
मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल को हिंदू संगठनों के लोगों द्वारा सूचना मिली कि गांव खान्नुपुर की नई बस्ती में कुछ लोगों ने अपने घर में ही चर्च का निर्माण कर लोगों को बहला -फुसलाकर प्रार्थना तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल किया जा रहा है। धीरे-धीरे लोगों का धर्मांतरण कराने की मुहिम चल रही है। इस सूचना पर दरोगा ओम प्रकाश पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे तथा वहां चल रहे कार्यक्रम को रुकवा दिया तथा साथ ही कार्यक्रम के संयोजक पादरी सूरजवीर को भी थाने बुलवाया। थाने में पादरी के साथ उनके साथ अनुयायी पहुंचे। पुलिस ने जब पादरी से पूछा कि आपके पास कार्यक्रम की अनुमति है, तो पादरी कोई अनुमति नहीं दिखा सके। मौके पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र राठी तथा भाजपा नेता नंद किशोर पांचाल भी पहुंचे। पुलिस ने पादरी से कहा कि आप कार्यक्रम करने की प्रशासन से अनुमति लें। पुलिस ने पादरी को हिदायत दी बगैर अनुमति के कार्यक्रम भविष्य में नहीं होना चाहिए। इसके बाद पादरी व उसके अनुयायी थाने से चले गए। बता दें कि दो सप्ताह पूर्व भी पुलिस को गांव में धर्मांतरण की सूचना मिली थी। पुलिस को लोगों ने बताया था कि हम चर्च में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन अभी हमारे धर्म बदलने जैसी कोई बात नहीं है।