{"_id":"5bd21510bdec22693b02369a","slug":"121540494608-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाएं प्रतिभा के बल पर पहचान बनाएं: अलका तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाएं प्रतिभा के बल पर पहचान बनाएं: अलका तोमर
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। सुक्खनलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा वाजिदा ने बुलंदशहर के जहांगीराबाद में हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के 72 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। छात्रा की शानदार उपलब्धि पर अंतर्राष्ट्रीय रेसलर अलका तोमर ने भी उसे प्रेरित किया। स्कूल में हुए कार्यक्रम में वाजिदा के साथ ही अलका तोमर को भी सम्मानित किया गया।
अलका तोमर ने गोल्ड मेडलिस्ट वाजिदा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बालिकाएं भी अपनी ताकत पहचानें और प्रतिभा के बल पर समाज में पहचान बनाएं। प्रधानाचार्या रेणु बेदी ने बताया कि बुलंदशहर के जहांगीराबाद में हाल ही में हुई राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में वाजिदा ने कुश्ती के साथ गोला फेंक, हैमर थ्रो सहित कई स्पर्द्धाओं में प्रतिभाग किया। कुश्ती के 72 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। जुलूस के रुप में अलका तोमर और वाजिदा को कॉलेज लाया गया। संस्था प्रबंधक मनीष संगल, अलका संगल, डॉ विकास शर्मा, कुमकुम माहेश्वरी, प्रमोद कुमार व सीमा संगल ने दोनों का अभिनंदन किया। वाजिदा के पिता मोहम्मद रियाज व मां पम्मी को भी सम्मानित किया। एसएसपी कार्यालय से आईं कोमल तोमर व थाना छपार से आई संगीता तोमर ने छात्राओं से व्यायाम शिक्षा ग्रहण करने की अपील की। अजीत गोस्वामी, मनोज कुमार, अनीता शर्मा, मधुलिका, सूरज अरोरा, अजय गोयल, मुकेश कुमार, प्रकाशचंद अग्रवाल, पंकज संगल, ओमवती पाल, नरेंद्र सिंह, राकेश वर्मा, हरिराम अग्रवाल, राजकुमार शर्मा का सहयोग रहा। संचालन अंबिका जायसवाल और गीतांजलि चौरसिया ने किया।
नन्हे पहलवान ने सिखाए कुश्ती के गुर
मीरापुर। छात्रा वाजिदा मध्यम वर्गीय परिवार से है। पिता मोहम्मद रियाज गांव मुझेड़ा में दैनिक मजदूरी करते है। बावजूद इसके उन्होंने कभी बेटी को हतोत्साहित नहीं किया। माता-पिता के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास करने वाली वाजिदा को कस्बे के नन्हे पहलवान ने कुश्ती के गुर सिखाए। छात्रा की स्वर्णिम उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।