फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रवण मिस्टर फ्रेशर और रिया मिस फ्रेशर बनी

प्रवण मिस्टर फ्रेशर और रिया मिस फ्रेशर बनी

Wed, 03 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रवण मिस्टर फ्रेशर और रिया मिस फ्रेशर बनी
प्रवण मिस्टर फ्रेशर और रिया मिस फ्रेशर बनीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीसीए विभाग के सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ।
कॉलेज प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल, डा. आलोक कुमार गुप्ता व बीसीए के विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल, राजीव पाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीसीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र शहजाद, भूमिका व पारूल ने अपनी आवाज में गाना प्रस्तुत कर समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डॉस कर अपनी प्रस्तुति दी। आकांक्षा राठी, हर्ष वर्मा, इशिता, हिमांशु, नंदनी, अशुंल जैन, कोमल, अमन आदि ने प्रतिभाग किया। छात्रा सुरभि स्वाति, अंशिका ने सोलो डॉस प्रस्तुत किया। सुहैल ने शायरी से समा बांधा। निर्णायक मंडल में चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, रोबिन गर्ग, श्वेता, डा. संगीता गुप्ता, प्राची सिंघल शामिल रहे। बीसीए प्रथम वर्ष के मिस्टर फ्रेशर- प्रणव गोयल और मिस फ्रेशर- रिया अग्रवाल बने। मिस्टर चार्म गुलवेज और मिस चार्मिंग शालिनी शर्मा बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed