{"_id":"5bb50622867a557f6d0b0a87","slug":"121538590242-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजों के साथ निकली भगवान शिव की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड बाजों के साथ निकली भगवान शिव की बारात
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान शिव की बारात
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। कस्बे की रामलीला कमेटी द्वारा धूमधाम से बैंडबाजों के साथ भगवान शिवशंकर की बारात निकाली। भक्ति धुनों के साथ निकली शिव बारात का पूष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रामलीला प्रदर्शन कमेटी चांदनी वाला मंदिर द्वारा बुधवार को भगवान शिव की बारात का आयोजन किया। भगवान शिव की बारात से कस्बे में आयोजित होने वाली रामलीला प्रदर्शन का शुभारंभ हो गया। बैंडबाजों के साथ निकली शिव बारात का कस्बे में धूमधाम से पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत हुआ। कस्बे के चांदनी वाला मंदिर से आरंभ हुई शिव बारात पैठ बाजार, बड़ा बाजार तथा पारसी बस अड्डे से होती हुई वापस मंदिर पर आई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद्र कुमार गोयल ने बताया कि रामलीला प्रदर्शन चार अक्तूबर से आरंभ होगा। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व चेयरपर्सन जितेंद्र त्यागी करेंगे।