{"_id":"5b9ea197867a557f59299b8c","slug":"121537122711-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर एससी विधेयक, रावण को छोड़ने का दांव उल्टा पड़ा: राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर एससी विधेयक, रावण को छोड़ने का दांव उल्टा पड़ा: राजभर
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पर चंद्रशेखर को छोड़ने का दांव उल्टा पड़ा: राजभर
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सियासी लाभ के लिए भाजपा ने एससी-एसटी विधेयक संसद में पास कराया और चंद्रशेखर को छोड़ा, ये दोनों दांव पर बीजेपी पर उल्टे पड़ गए हैं। दो दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता भाषण में बोल रहे थे कि हिंदू खतरे में है। अब देश में भाजपा की सरकार में हिंदू खतरे में है तो सुरक्षित कब होगा। उन्होंने कहा कि सारी खुराफात की जड़ नेता हैं, देश के नेता सुधर जाए तो पूरा देश सुधर जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में राजभर ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है, एससी-एसटी विधेयक को लेकर सोच समझकर ही कदम उठाया होगा। सहारनपुर में चंद्रशेखर को छोड़ने के पीछे भी कुछ सियासी चाल होगी, लेकिन ये दोनो ही दांव भाजपा पर उल्टे पड़ते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार और समाज में अराजकता को नेताओं की गलत सिफारिशों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सारी खुराफात की जड़ नेता है, नेता सुधर जाए तो यह देश सुधर जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सभी दलों के नेताओं से बात होती है, लेकिन भाजपा से गठबंधन इसी तरह चलता रहेगा। जिन मामलों में भाजपा से मेल नहीं खाता उनका विरोध किया जाता है। वह ऐसे मंत्री हैं, जो सरकार में रहते हुए गलत बात का विरोध करते हैं। हाल ही में मुरादाबाद में भाजपा के एक बड़े नेता ने बयान दिया कि देश में हिंदू खतरे में है। अब किसी मुगल या अंग्रेज का राज तो है नहीं, भाजपा का ही राज है, ऐसे में हिंदू खतरे में है तो सुरक्षित कब होगा। आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश का आर्थिक सर्वे होना चाहिए, जो गरीब है उसे आरक्षण का लाभ मिले, उसकी जाति कोई भी क्यों न हो।
दिव्यांगजन अब एसी में करेंगे यात्रा
मुजफ्फरनगर। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग जन रोडवेज में वहीं तक यात्रा कर सकेंगे जहां तक यूपी रोडवेज जाती है। ट्रेन में भी अब स्लीपर के साथ एसी थर्ड में लोअर बर्थ पर यात्रा कर सकेंगे। रेल मंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। पेंशन 300 से 500 कर दी है। सात साल से कम उम्र के दिव्यांगों के ऑपरेशन के लिए सरकार अब छह लाख देगी। अब तक 72 बच्चों के ऑपरेशन हुए और सभी सफल रहे। दिव्यांगों के 16 विद्यालयों में भोजन के 1200 के स्थान पर दो हजार प्रतिमाह कर दिए है। मनोरोगी बच्चों को जिलास्तर पर सर्वे कराकर डाक्टरों की टीम जनपदों में पहुंचकर सर्टिफिकेट जारी करेगी।
विज्ञापन
पिछड़ी जाति के बच्चों को मिलेगा प्रति पूर्ति शुल्क
मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ी जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क नहीं देने पर उन्होंने विरोध किया। परिणाम यह हुआ कि अब प्रदेश में पिछड़ी जाति के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। 50 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने वालों को प्रतिपूर्ति शुल्क भी मिलेगा। प्रदेश के 16 कॉलेजों में जहां एससी के बच्चों को आईएएस, पीसीएस की फ्री कोचिंग कराई जाती है, अब 27 प्रतिशत पिछड़ों को भी मौका मिलेगा। ओबीसी के दो लाख बच्चों को कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी।