फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एससी-एसटी एक्ट में अध्यादेश लाने पर रोष

एससी-एसटी एक्ट में अध्यादेश लाने पर रोष

Mon, 10 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में अध्यादेश लाने पर रोष
केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया
विज्ञापन

खतौली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में एससी-एसटी एक्ट में बदलाव पर रोष प्रकट किया गया।
मोहल्ला शिवपुरी में महेंद्र सिंह सोम के आवास पर हुई बैठक में दुष्यंत पुंडीर एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री दो अप्रैल के आंदोलन से डर गए। उन्होंने वोटों के लिए ही कानून में संशोधन कर दिया, जिससे सभी का समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा। हमारी सारी कमाई इस प्रकार के झूठे मुकदमों में फुंकेगी। मास्टर तेजपाल सिंह ने कहा कि राम मंदिर के लिए तो सरकार के पास बहुमत नहीं है, हमें फांसी पर चढ़ाने के लिए बहुमत कहां से आ गया। नरेंद्र पुंडीर ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा देश का विकास नहीं, देश का विनाश हो रहा है। डीजल पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने किसान मजदूर की कमर तोड़ दी है। बैठक में राजपाल सिंह, शेरपाल चौहान, पंकज तोमर, जगदीश सोम, नीटू सोम, रामभूल सिंह, अभिमन्यु सिंह, मनोज राठौर, विकास चौहान, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed