फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बांसुरी की तान पर श्रोता हो गये मंत्रमुग्ध

बांसुरी की तान पर श्रोता हो गये मंत्रमुग्ध

Wed, 29 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बांसुरी की तान पर श्रोता हो गये मंत्रमुग्ध
बांसुरी की तान पर मंत्रमुग्ध हो गए श्रोता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्वविख्यात बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने बांसुरी की ऐसी तान सुनाई की श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने शास्त्रीय संगीत की विविध छटाएं बिखेरी। छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता के कारण उनसे प्रश्न किए तो मजूमदार ने बड़े ही सरल तरीके से उत्तर दिए।

स्पिक मैके की विरासत-2018 श्रृंखला के अंतर्गत भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में बांसुरी वादन का कार्यक्रम हुआ। ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित विश्वप्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने शुभारंभ प्रात:कालीन राग मंगल भैरव से किया। मंगल भैरव राग के सूक्ष्म से आलाप से ही उन्होंने श्रोताओं को अपने जादू में बांध लिया। इस दौरान अधिकतर श्रोता आंख बंद किए संगीत के आनंद रस में डूबे रहे। आलाप के उपरांत उन्होंने तीन ताल में निबद्ध एक सुंदर रचना प्रस्तुत की। पंडित जी के साथ पंडित दुर्जय भौमिक ने तबले पर व उनके शिष्य कल्पेश ने बांसुरी पर बखूबी संगत दी। उन्होंने राग जय जयवंती में ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां में भक्तिरस की छटा बिखेरी, तो सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा सुनकर देशभक्ति के रस का संचार किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल के लिखे इस तराने को उनके दादागुरु एवं भारतरत्न पंडित रविशंकर ने राग पीलू के संगीत से सजाया था। उन्होंने बच्चों को अपने साथ गाने के लिए प्रेरित किया और उनके द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। इससे पूर्व, दीप प्रज्वलन प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, आरएम तिवारी तथा कलाकारों ने किया। डॉ अशोक कुमार ने कलाकारों का अभिनंदन किया। संचालन विदुषी और उपासना ने किया। नीलम महाना, एसडी जूनियर की इंचार्ज रेनू गोयल, मृदुला मित्तल, डॉ एनएन पंत, विपिन जैन, मीनू गोयल, सोनल तिवारी आदि मौजूद रहे। राहुल, सागर, हर्ष, गोविंद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed