{"_id":"5b7b0d9642c79246725ba6b6","slug":"121534791062-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा को मनाए जाने वाले पर्व पर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है। टीएसआई राजेश कुमार ने बताया कि बकरीद पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम व नमाज अदा किए जाने को लेकर सुबह 6.30 बजे से नमाज समाप्ति तक यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसके तहत सहारनपुर, देवबंद, रुड़की व हरिद्वार की ओर से आने वाले सभी वाहन रामपुर तिराहे से हाइवे पर भोपा बाईपास से होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। वहलना चौक से शहर में आने वाले सभी वाहन सुजड़ू चुंगी से वाया सरकुलर रोड, महावीर चौक होकर आएंगे। दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ की तरफ से आने वाले वाहनों को सुजड़ू चुुंगी व महावीर चौक से किसी भी दशा में मीनाक्षी चौक की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं, शामली, बुढ़ाना व चरथावल की ओर से आने वाले समस्त वाहन चरथावल मोड़ स्थित शनिधाम मंदिर से आगे नहीं बढ़ेंगे। इन वाहनों को पीनना बाईपास से मीरापुर चौकी होते हुए वहलना-पीनना बाईपास होकर शहर में प्रवेश दिया जाएगा। शहर के शिव चौक, सरवट चौक व मीनाक्षी चौक से भी कोई वाहन हनुमान चौक व शामली अड्डे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।