{"_id":"5b71da6d42c792420976b5cf","slug":"121534188141-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाई
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर। अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
धनगर समाज के लोगों ने देवी अहिल्याबाई चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर द्वारा अपने शासनकाल में किए गए समाजसेवा के कार्यों का बखान किया। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार धनगर, संजय, रजनीश, राजीव, ब्रजपाल, कुलवीर, महिपाल, उमेश व प्रदीप, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मोनू पाल, तरुण पाल, रविंद्र पाल, हरेंद्र पाल, प्रदीप, विकास व संजय के साथ ही विनोद फौजी, उमेश धनगर, राजपाल, सुशील, मूलचंद, हनी पाल, नवीन व राजकुमार सभासद मौजूद रहे।
हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर
छपार। रविवार देर रात्रि साबुन के केमिकल से भरा एक टैंकर देहरादून से दिल्ली जा रहा था। हाइवे पर टोल प्लाजा के निकट अचानक चालक को नींद आ गई, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़कर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि दूसरी तरफ से हादसे के समय कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक बिष्णु को पलटे टैंकर से निकाला, जिसे किसी तरह की चोट नहीं आई।