{"_id":"5b5f5e304f1c1b48748b7f44","slug":"121532976688-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागोवाली में दो मंजिला मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागोवाली में दो मंजिला मकान गिरा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागोवाली में दो मंजिला मकान गिरा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में सोमवार सुबह दो मंजिला पक्का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले मकान से परिजन बाहर निकल गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी सादिक ने कुछ समय पूर्व ही गांव में सवा सौ वर्ग गज जमीन खरीदकर उस पर दो मंजिला पक्का मकान बनवाया था। सादिक के अनुसार कई दिन तक हुई लगातार बारिश से मकान के बराबर में स्थित खाली प्लाट में जमीन दरकने लगी थी, जिसके चलते उसके मकान के भी गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार तड़के अचानक बगल के प्लाट की जमीन तेजी से दरकने लगी, जिससे आशंकित परिजन घर से बाहर निकल गए। इसके कुछ देर बाद ही दो मंजिला पक्का मकान भरभराकर ताश के पत्तों की मानिंद ढह गया। सब कुछ इतना जल्दी में हुआ कि किसी को घर से सामान निकालने का समय तक नहीं मिला। तेज आवाज के साथ मकान गिरते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गिरे मकान से सामान निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर प्रशासनिक अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान होने की आशंका जताते हुए उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।