{"_id":"5b5f5b7e4f1c1b4d748b7d02","slug":"121532975998-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचैंडा रोड पर फैक्ट्री में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचैंडा रोड पर फैक्ट्री में चोरी
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर निवासी नीलू पत्नी जयवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पचैंडा रोड पर गायत्री इंजीनियरिंग वर्क्स नामक फैक्ट्री है। पीड़िता के अनुसार 27 जुलाई की देर रात बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर वहां से एल्युमीनियम, लोहे का बारूद व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह फैक्ट्री खोलने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
किशोरी को अगवा किया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी रविवार को घर से मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, तलाश करने पर पता चला कि नवाबपुरी निवासी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया है। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवक संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी लोकेश ने तहरीर देकर बताया कि उसका 18 साल का बेटा अमित उर्फ मानू बिना किसी को बताए संदिग्ध हालात में लापता हो गया। हरसंभव तलाश के बावजूद युवक का कहीं सुराग नहीं लगा, जिसके चलते पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।