फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला चिकित्सक 5 दिन से अनुपस्थित, मरीज परेशान

महिला चिकित्सक 5 दिन से अनुपस्थित, मरीज परेशान

Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिला चिकित्सक 5 दिन से अनुपस्थित, मरीज परेशान
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला चिकित्सक पिछले पांच दिनों से अनुपस्थित चल रही हैं। चिकित्सक के नहीं आने से मरीज परेशान होकर बिना इलाज के ही मायूस होकर लौटने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पर प्रतिदिन काफी संख्या में महिला मरीज आती हैं। महिलाओं के उपचार के लिए महिला चिकित्सक की नियुक्ति की गई थी। महिला चिकित्सक कभी 9 बजे कभी 10 बजे अस्पताल में आती थीं। सीएचसी प्रभारी कपिल कुमार द्वारा महिला चिकित्सक को समय से आने के लिए निर्देशित किया गया था। जिससे मरीजों को भी परेशानी ना हो और प्रभारी ने सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी के कारण इमरजेंसी भी करने के निर्देश दिए थे। महिला चिकित्सक ने इमरजेंसी करने से इंकार करते हुए बिना छुट्टी लिए ही पिछले पांच दिनों से अस्पताल में आना बंद कर दिया है। जिस कारण महिला मरीजों को बिना इलाज के ही वापस अपने घर लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। सीएचसी प्रभारी डा. कपिल कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक के देर से आने व समय से पहले चले जाने के लिए मना किया गया था, लेकिन महिला चिकित्सक ने पिछले पांच दिनों से अस्पताल में आना ही बंद कर दिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार करके सीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed