{"_id":"5b47a7984f1c1bc1248b6184","slug":"121531422616-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर लूट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर लूट का मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गांव चौरावाला निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय के आदेश पर लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है।
ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी विपिन पुत्र रामकुमार ने बताया कि मंसूरपुर क्षेत्र के गांव लछेड़ा में उसकी रिश्तेदारी में विवाद चल रहा है। विगत दिनों वह तारीख पर कोर्ट में जा रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते सचिन पुत्र ओमपाल, अंकित पुत्र गुलबीर ने जौली व बेहड़ा मार्ग पर गांव खेड़ी फिरोजाबाद चौराहे पर विपिन को रोक लिया तथा मारपीट की। बाइक और दस हजार की नगदी छीन ली थी। पीड़ित ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर ककरौली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।