फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की फसल जलमग्न

रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की फसल जलमग्न

Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की फसल जलमग्न
रतनपुरी। गांव सठेड़ी स्थित रजवाहे की पटरी शुक्रवार की रात में टूट गई थी। इससे उसके आसपास स्थित दर्जन भर किसानों के खेतों में खड़ी ज्वार तथा गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। इससे पूर्व भी कई बार रजबहे की पटरी टूट चुकी है। पहले भी पटरी टूटने से किसानों की फसल नष्ट हो चुकी है। हर बार विभागीय कर्मचारी मामूली मरम्मत कर अपने काम की इतिश्री कर चुके हैं। ग्रामीणों ने विभाग से राजवाहे की पटरी का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। रजवाहे की पटरी टूटने से सठेड़ी निवासी नेमीचंद, देवीलाल, सतीश, राधेलाल, कुलदीप सिंह, भवानी सिंह, सौराज, धर्मपाल सिंह, अमृत सिंह, रमेशचंद्र, रामकिशन, मुसद्दी, पलटू, कंवर सिंह, नरेश कुमार, ऋषिपाल आदि दर्जनों किसानों की गन्ने और ज्वार की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की। सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी भरकर कट्टों की मदद से रजबहे की पटरी की मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed