फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कैराना, नूरपुर में भाजपा ही जीतेगी: राघवेंद्र

कैराना, नूरपुर में भाजपा ही जीतेगी: राघवेंद्र

Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कैराना, नूरपुर में भाजपा ही जीतेगी: राघवेंद्र
कैराना और नूरपुर में भाजपा ही जीतेगी: राघवेंद्र
विज्ञापन

मीरापुर। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर कैराना और नूरपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी।
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी और डुमरियागंज से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह कैराना से बिजनौर ओर जाते हुए कुछ देर यहां रुके। मीरापुर बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों के बल पर प्रदेश के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। उपचुनाव में कांग्रेस, सपा, बसपा, लोकदल का गठबंधन कामयाब नहीं होगा। प्रदेश की योगी सरकार सभी जनपदों को फोरलेन सड़कों से जोड़ रही है। क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में गरीबों के लिए आठ नए मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। कानून व्यवस्था व विद्युत आपूर्ति में पूर्व सरकारों की अपेक्षा बेहतर व्यवस्था बनी है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा वर्ष 2011-12 की जनगणना के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है। पश्चिमी उप्र से अब कोई हिंदू पलायन नहीं करेगा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर भी थे। जिला मंत्री दीपक कृष्णात्रेय, नगर प्रभारी अंकुर शर्मा, सुनील चौधरी, जोनी दीवान, अनिल प्रजापति, आशीष कुमार, प्रवीण चौधरी, अनिल कुमार, सुनील प्रजापति, कविंद्र ठाकुर, रोशन शर्मा, सुनील कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट
मीरापुर। कुतुबपुर की विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति संदीप पुत्र रणबीर का शांतिभंग में चालान किया। संदीप ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। पीड़िता ने पति द्वारा किए गए उत्पीड़न की शिकायत एसएसपी अनंत देव से की थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, गांव संभलहेड़ा निवासी अनिल पुत्र भारत सैनी का भी गांव के एक युवक से मारपीट करने के आरोप में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed