{"_id":"5af9db654f1c1be9408b54cf","slug":"121526324069-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में चेन टूटने से गन्ना पेराई बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में चेन टूटने से गन्ना पेराई बंद रही
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल में चेन टूटने से गन्ना पेराई बंद रही
मंसूरपुर। चीनी मिल में सोमवार की सुबह 6 बजे वेगास कैरियर टूट जाने के कारण गन्ना पेराई बंद हो गई। दोपहर बाद वेगास कैरियर को ठीक करके चलाया गया तो फिर दोबारा चेन टूट गई। इससे गन्ना वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने बताया कि सुबह के समय अचानक वेगास कैरियर की चेन टूट गई, जिससे पेराई बंद हो गई। इसके कारण गन्ने की तौल भी बंद करनी पड़ी। सोमवार को मिल की पेराई का आखिरी दिन था। आखिरी दिन होने के कारण सभी किसान अपना गन्ना लेकर मिल में आ गए। गन्ना वाहनों से कैन यार्ड भर जाने के बाद वाहनों की लाइन नेशनल हाईवे के किनारे तक लग गई। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गन्ना महाप्रबंधक का कहना है कि सोमवार की रात 10 बजे तक मिल शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूरा दिन शुगर मिल में गन्ने की तौल होगी। उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील की है।