{"_id":"5ade30a74f1c1b9f098b62e9","slug":"121524510887-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह में जनता को जागरुक करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह में जनता को जागरुक करें: डीएम
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट जरूरी
मुजफ्फरनगर।
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि दो पहिया वाहन एजेंसियों के प्रोप्राइटर वाहन बेचते समय साथ में हेलमेट अवश्य दें। साथ में रोड सेफ्टी पर बुकलेट भी उन्हें उपलब्ध कराई जाए। माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य स्कूलों में एक पीरियड रोड सेफ्टी के नियमों से संबंधित रखें। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना वाहन नहीं चलाना चाहिए।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की कार्यशाला में डीएम ने कहा कि चौराहों पर ट्रैफिक लाइट एवं सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग होनी चाहिए। एक्सीडेंट डेथ आडिट भी कराया जाए। अभी छह ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर एवं संभ्रांत नागरिक इस संबंध में प्रस्ताव दे तो ब्लैक स्पॉट बढ़ाए भी जा सकेंगे। एआरटीओ राजीव बंसल से रोड सेफ्टी के बारे में शासन को भेजे गए प्रस्तावों की भी जानकारी की। ओवर लोड वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए। 25 अप्रैल को एनसीसी, एनएसएस तथा स्टेक होल्डर्स के माध्यम से पूर्वाह्न में हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने को लोगों में जागरूकता पैदा की जाए और चेकिंग अभियान चलाया जाए। 26 अप्रैल को प्रमुख स्कूलों में असेंबली के समय बच्चों में यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दें। टेंपो, आटो, ई रिक्शा तथा बस ट्रक चालकों की कार्यशाला का आयोजन 27 अप्रैल को कराया जाए। शहर के मुख्य चौराहों अस्पताल चौराहा, महावीर चौक पर से अनाधिकृत पार्किंग तथा अनाधिकृत वाहनों को हटाया जाए। एडीएम सियाराम मौर्य , एआरटीओ राजीव बंसल, सुरेंद्र कुमार, शिक्षा विभाग, एमडीए एवं अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी तथा दो पहिया एवं चार पहिया एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।