फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   थाने में समाधान दिवस आयोजित

थाने में समाधान दिवस आयोजित

Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
थाने में समाधान दिवस आयोजित
अफसरों ने शिकायतें सुनीं
विज्ञापन

मीरापुर। थाने में आयोजित समाधान दिवस में आए एक शिकायती पत्र पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। समाधान दिवस में सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी ने शिकायतें सुनीं। गांव नंगला खेपड़ निवासी किसान राज सिंह व वेद प्रकाश के आए शिकायती पत्रों के माध्यम से जंगल में चकरोड के विवाद को निपटाने के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। बताया गया कि राजस्व टीम ने प्रकरण का समाधान कर दिया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के लेखपाल व कानूनगो आदि उपस्थित रहे।
स्कूल में बच्चे पुरस्कृत
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों के विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि नर्सरी में शेप्स एंड कलरिंग, प्राइमरी विंग में अंग्रेजी काव्य पाठ, जूनियर विंग में अंतर सदनीय खोखो प्रतियोगिता, सीनियर विंग में हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजयी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तमन्ना व ग्रेसी ने किया। विद्यालय निदेशक बीपी सिंह ने विजयी बच्चों को भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

निधन पर शोक जताया
मीरापुर। जिला उपभोक्ता फोरम बिजनौर के चेयरमैन सुधीर कुमार गुप्ता की माता विमला देवी (88) की बीमारी के कारण निधन हो गया। क्षेत्र के नागरिकों ने उनके रामराज स्थित आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके ज्येष्ठ पुत्र सतीश कुमार गुप्ता ने मुखाग्नि दी। शोक व्यक्त करने वालों में सरदार मेजर सिंह, हरमेल सिंह, गुरुमीत सिंह, ब्रह्म सिंह तोमर, राकेश जैन, डॉ. हरीश गौतम, धनेश बंसल, आजाद बंसल, दीपक कुमार, आदित्य कुमार, प्रवीण कुमार अग्रवाल, मोहित लखोटिया, विरेन्द्र गुप्ता, नरेश रस्तोगी, वासुदेव शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed