{"_id":"5ad645c94f1c1b3b0a8b50ad","slug":"121523992009-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त
मुजफ्फरनगर।
शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। नागरिकों को स्मूथ-वे उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन अब दृढ़ संकल्प के साथ उठ खड़ा हुआ है। प्रशासन ने व्यापारियों से इस अभियान में सहयोग मांगने के साथ साथ दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी दुकानों के शटर से आगे नहीं बढ़ाए। अतिक्रमण करने वालों को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने शहर में अतिक्रमण हटवाने, नॉन वेंडिंग जोन बनाने और नागरिकों को सुलभ यातायात के लिए स्मूथ-वे बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों के नेताओं, समाजसेवियों और डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि शहर में जाम की समस्याएं काफी गंभीर है। डीएम ने शहर में सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाने के लिए जनसहयोग के साथ अभियान छेड़ने की तैयारी के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने तय कर लिया है कि अबकी बार, आर या पार, कोई रियायत किसी के साथ नहीं बख्शेंगे, हम व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में व्यापारियों की बड़ी भूमिका है, हम भी उनके चुकाए टैक्स से ही वेतन पा रहे हैं। उम्मीद है कि व्यापारी शहर की पीड़ा को समझते हुए प्रशासन को पूरा सहयोग करेंगे। शहर में अब जहां भी वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था है, उन क्षेत्रों को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा। इनमें मीनाक्षी चौक से शिव चौक, शिव चौक से हनुमान चौक और शिव चौक से झांसी की रानी तक और यहां से मनु स्वीट्स तक नॉन वेंडिंग जोन बनाकर यहां पर ठेले नहीं लगने दिए जाएंगे। पालिका ईओ विकास सैन को सख्त निर्देश दिए। बाजार में शटर से बाहर दुकानदार को सामान नहीं लगाने दिया जाएगा। बुधवार शाम को पुलिस प्रशासन सख्त संदेश देने के लिए बाजार में उतरेगा। इसके बाद अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पहली चेतावनी को नजरअंदाज करने पर पहले जुर्माना और फिर एफआईआर होगी। नगरपालिका परिषद् की विशेष टीम डेली मॉनीटरिंग कर वीडियोग्राफी कराएगी। टीम में एमडीए के अधिकारी भी शामिल होंगे। मीटिंग में मुख्य रूप से एमडीए सचिव राजवीर सिंह मावी, नगरपालिका ईओ विकास सैन, व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल, कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, दिनेश बंसल, पवन वर्मा, गौरव जैन, बलविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
ठेका पार्किंग का लग रहा चाट बाजार
मुजफ्फरनगर। अतिक्रमण पर बुलाई गई मीटिंग में व्यापारियों के निशाने पर ईओ पालिका विकास सैन रहे। व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत करते हुए कहा कि टाऊनहाल के सामने ठेका वाहन पार्किंग का है, लेकिन चाट बाजार लगवाया जा रहा है। इसी प्रकार मूलचंद स्वीट्स के सामने झांसी की रानी पर ठेले लगवाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिवचौक को बनाएंगे ई-रिक्शा मुक्त
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर के शिव चौक को ई-रिक्शा से मुक्त बनाया जाएगा। शहर में नावल्टी चौराहे और मीनाक्षी चौक से शिव चौक की ओर ई-रिक्शा की पहुंच पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।