फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   400 वाहनों की फिटनेस एक दिन में चुनौती

400 वाहनों की फिटनेस एक दिन में चुनौती

Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
400 वाहनों की फिटनेस एक दिन में चुनौती
400 वाहनों की फिटनेस एक दिन में चुनौती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्कूली वाहनों की फिटनेस जांचने के लिए अफसरों की नींद खुल गई है। जिले में 400 वाहनों की एक साथ फिटनेस जांच करना चुनौती से कम नहीं है। परिवहन मंत्री ने स्कूली वाहनों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एआरटीओ ने आठ अप्रैल को सभी स्कूलों से वाहन सहित चालकों को बुलाए हैं।

जनपद में बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालित है, इनमें अधिकांश से स्कूलों के पास बच्चों को लाने-छोड़ऩे के लिए वाहन लगे हैं। इन वाहनों का अभिभावकों से पैसा वसूला जाता है, जबकि सुरक्षा के स्तर पर वाहन खरे नहीं है। फिटनेस के साथ अन्य कई खामियां है, जिनकी जांच कराने में स्कूल संचालक तरजीह नहीं देते हैं। एआरटीओ विभाग में 400 से अधिक स्कूली वाहन पंजीकृत है। इनमें सबसे अधिक टाटा मैजिक, वैन और मिनी बस हैं। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि सूबे के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्कूली वाहनों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते एक दिन में सभी वाहनों की फिटनेस के साथ अन्य जांच-पड़ताल विभाग के लिए चुनौती है। जिले में आठ अप्रैल को एक ही स्थान पर बुलाकर इन वाहनों का भौतिक परीक्षण और निरीक्षण होगा। एआरटीओ ने बताया कि जनपद के समस्त नगरीय स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। अपने -अपने स्कूलों में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में प्रयोग किए जा रहे वाहनों को इन लोगों को नुमाइश मैदान लेकर आना है। सुबह आठ बजे से इनका भौतिक सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed