{"_id":"5ab944bb4f1c1b01768b77ad","slug":"121522091195-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु श्रीराम मानवीय गुणों के श्रेष्ठ प्रतीक-महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु श्रीराम मानवीय गुणों के श्रेष्ठ प्रतीक-महाराज
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम मानवीय गुणों के श्रेष्ठ प्रतीक
खतौली।
केके पब्लिक स्कूल में विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से रामनवमी महोत्सव संत नमन कृष्ण महाराज के सानिध्य में धूमधाम के साथ मनाया गया। विहिप के प्रांतीय सहमंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा व संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक एडवोकेट ने श्रीराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भजन मंडली विहिप के द्वारा संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
कार्यक्रम में नमन कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम मानवीय गुणों के श्रेष्ठ प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन मर्यादित आचरणों से पूर्ण हैं, वे पूरे विश्व के आदर्श हैं। स्वार्थपूर्ण नेताओं ने उनके अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाकर रामसेतु को ही तोड़ने पर आमादा हो गए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम व्यक्ति विशेष नहीं, अपितु जनमानस की चेतना है। डा. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम ने भारत को पूर्व से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक समस्त समाज को एक सूत्र में जोड़कर समरसता पैदा की। अयोध्या में शीघ्र ही प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। दुनिया की कोई भी ताकत मंदिर निर्माण कार्य नहीं रोक सकती। इस मौके पर प्रवीण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अंकुर तायल, ठाकुर प्रसाद, आतीश गुप्ता, अंकित तायल, जयपाल, डीडी आर्य, यश गुप्ता, हरीश, बाबूलाल, गौरांग गुप्ता, मनोज, सविता, संतोष, भावना, सुनीता, ऋषभ गुप्ता, रामअवतार, पूनम, गीता, राकेश, विशाल, राजू आदि मौजूद रहे।