फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चैत्र नवरात्र शुरू, नगर में घट यात्रा निकली

चैत्र नवरात्र शुरू, नगर में घट यात्रा निकली

Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र शुरू, नगर में घट यात्रा निकली
धूमधाम से नगर में घटयात्रा निकली
विज्ञापन

खतौली। रविवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गए। सुबह गंगनहर से घट यात्रा नगर में निकाली गई। यात्रा के बाद मंदिर में कलश स्थापना की गई। नवरात्र महोत्सव पर नगर के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की गई। मंदिरों ने महिला श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री माता का गुणगान किया।

नगर के कैला देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, भवानी मंदिर, गंगनहर स्थित काली मंदिर, राम मंदिर, शुगर मिल मंदिर, झारखंड मंदिर, थानेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में नवरात्र महोत्सव शुरू हुआ। रविवार की सुबह मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर माता का गुणगान किया। मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। आवास विकास कालोनी स्थित कैला देवी मंदिर के संस्थापक राम भरोसी लाल भगत के नेतृत्व में सुबह गंगनहर से महिलाओं ने नगर में घट यात्रा निकाली, जो नगर के मुख्यमार्गों और बाजारों से होती हुई मंदिर आकर संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर पर विधिविधान से कलश की स्थापना की गई। ग्रामीण क्षेत्र में भी मंदिरों में ग्रामीण श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा अर्चना कर माता का गुणगान किया। रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में पुलिस का कड़ा सुरक्षा का बंदोबस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed