फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नारी शक्ति ने बढ़ाया राष्ट्र का गौरव

नारी शक्ति ने बढ़ाया राष्ट्र का गौरव

Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नारी शक्ति ने बढ़ाया राष्ट्र का गौरव
नारी शक्ति ने बढ़ाया राष्ट्र का गौरव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में निबंध, कला प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति को राष्ट्र की संस्कृति एवं गौरव का प्रतीक बताया गया। छात्र-छात्राओं ने चित्र और पोस्टर बनाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। विबग्योर स्कूल में बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता से पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगी बेटी का संदेश दिया गया।
जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में महिला सशक्तीकरण के विविध आयाम विषय पर निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने रचनात्मक प्रस्तुति दी। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि शिक्षा से बेटियां अपने को सबल बनाएं। आत्मनिर्भरता से आत्मसम्मान बढ़ता है। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ संतोष ने कहा कि कर्म क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। रीमा विकल के निर्देशन में कॉलेज परिसर में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। डॉ निशा गुप्ता, डॉ वंदना वर्मा, सोनाली सिंह आदि का योगदान रहा। विबग्योर स्कूल में बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता से पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगी बेटी का संदेश दिया गया। प्रज्ञा, अपूर्वा, आफिया, समीर, कादिर आदि ने कला प्रतिभा दिखाई। संस्था निदेशक निशा त्यागी बेटियों को प्रवेश शुल्क में आधी छूट की घोषणा की। मेधावी तीन छात्राओं को विद्यावती छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष दी जाएगी। प्रधानाचार्य साधना अग्रवाल, अनुराधा शर्मा, आंचल कर्णवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सभागार में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मानवीय संवेदना, करुणा, वात्सल्य जैसे भावों से युक्त नारी ने युग निर्माण में अहम योगदान दिया। प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल, डॉ आलोक गुप्ता ने विचार रखे। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी चौधरी प्रथम, श्रुति मित्तल द्वितीय, नेहा झा तृतीय रही। शुभारंभ प्राचार्य डॉ सचिन गोयल एवं डॉ दीपक मलिक ने किया। प्राची, चांदनी, मुस्कान, ज्योति, ईशा, नगमा, साबरीन, कृति, अबिहा, निशु, आरती, रूपा, अंशु, निशा, कविता, रीटा आदि ने भाग लिया। गौरव शर्मा, साक्षी चौधरी, रवि जैन, डॉ मोहिनी पंवार, एकता मित्तल, मानसी अरोरा, स्वाति सिंह, सिया पाल, मोनिका कटारिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी इंजीनियनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने फूड स्टाल तथा मेहंदी मेकिंग का आयोजन किया। अंजलि, श्रेया, वैष्णवी, मनीषा, सोनल गर्ग, अर्पिता, विश्रांत के व्यंजन सराहे गए। टेटू में रिया, तंबोला में सजल, लक्की ड्रा में तान्या सराही गई। एडीसीओ दिव्या श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राएं आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। डॉ अलका बंसल, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ बीना अग्रवाल, डॉ शुचि मित्तल ने विचार रखे। डॉ एसएन चौहान, डॉ ए कीर्तिवर्धन, डॉ एके गौतम, प्रगति शर्मा, सुमन गौतम, श्वेता अरोरा, पारुल गुप्ता, पूजा संगल, संगीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। चरथावल ब्लाक के गांव दधेडू खुर्द में महिला दिवस पर डॉ मनोज कुशवाहा, डॉ अमरदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, लक्ष्मी, रविता, अतुल त्यागी, रविंद्र कुमार आदि ने महिलाओं को सशक्त बनने का आह्वान किया।

छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के गांव शेरनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं ने चित्र एवं पोस्टर बनाकर बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका सविता ने कहा कि बेटियां राष्ट्र का आधार हैं। शिक्षित बेटी परिवार और समाज का निर्माण करती हैं। शिक्षिका सीमा रानी, राजेश, ईरम, रेनू शर्मा, नीतू, स्वीटी पुंडीर आदि का सहयोग रहा।


नारी को निडरता का पाठ पढ़ाया
भोपा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कादीपुर में गीता नारी कल्याणकारी समिति के तत्वावधान में नारी सम्मान कार्यक्रम हुआ। समिति अध्यक्षा गीता धारीवाल ने महिला सशक्तीकरण के विषय में महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हें निडरता का पाठ पढ़ाया। कहा कि नारी के प्रति सोच को बदलने के लिए हमें आगे आना होगा। इस मौके पर मनभरी, परमेश्वरी, शकुंतला, जगवती, बबीता, धर्मवीरी, रेखा, मांगी, सीतारी, खेमता, तारो, मुनेश, सरीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed