फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दस दिन में चमक उठेंगे परिषदीय स्कूल

दस दिन में चमक उठेंगे परिषदीय स्कूल

Wed, 07 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दस दिन में चमक उठेंगे परिषदीय स्कूल
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूल दस दिन में चमक उठेंगे। सभी स्कूलों को रंगाई पुताई के लिए पैसा जारी कर दिया गया है। प्रत्येक स्कूल को चमकाने के लिए दस हजार दिया गया है। पुताई का कार्य निश्चित समय में पूरा करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
सीबीएसई और यूपी सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों की तरह अब परिषदीय स्कूल भी चमकते दिखाई देंगे। स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत से पहले ही रंगाई-पुताई के आदेश हो गए हैं। नए सत्र का शुभारंभ चमकते-दमकते परिषदीय स्कूलों के रुप में होगा। प्रदेश सरकार ने सत्र का समय भी अब सीबीएसई स्कूलों की तर्ज पर एक अप्रैल से ही कर दिया है। इसके लिए चलते सफाई और रंगाई-पुताई का काम मार्च में ही पूरा कर लिया जाएगा। जिले में कुल 1263 परिषदीय स्कूल हैं, इनमें 881 प्राथमिक और 381 जूनियर हैं। इस सभी स्कूलों में रंगाई-पुताई के लिए दस-दस हजार जारी कर दिया गया है। सभी को दस दिन का निश्चित समय भी दिया गया है। सभी एबीएसए को जिम्मेदारी दी गई है कि वह समयावधि में पुताई का कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन

स्वच्छता पर विशेष ध्यान: बीएसए
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। स्कूलों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रंगाई-पुताई के लिए दस दिन का समय दिया गया हैं। इसके बाद स्कूलों की चेकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed