{"_id":"5a8b18e04f1c1bca798baa3d","slug":"121519065312-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन का रिकार्ड खंगाल रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन का रिकार्ड खंगाल रहे अधिकारी
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। होलिका दहन को लेकर अफसरों ने रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस-प्रशासन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने में लगे हैं। पूर्व में घटनाग्रस्त इलाकों की भी जानकारी जुटाई गई है। इसके लिए प्रशासन ने प्रत्येक थानों से नगर, देहात का रिकार्ड मांगा है, ताकि समय रहते इनकी जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके।
मार्च के पहले सप्ताह में होली का पर्व पड़ रहा है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त एक मार्च को है। ऐसे में लोगों ने गांवों और नगर में होलिका दहन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में बड़े पैमाने पर होलिका दहन होता है। कई गांव और क्षेत्र संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। यहां होली पर विवाद होने की संभावनाएं रहती हैं। इससे प्रशासन भी परेशान होता है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कोतवाली थाने पहुंचकर क्षेत्र में पड़ने वाले होलिका दहन स्थानों की जांच-पड़ताल की है। पूर्व में इन स्थानों पर कोई विवाद तो नहीं हुआ है। इसके बाद जनपद के सभी थानों से होलिका दहन स्थानों की सूची मांगी गई है। इसके अलावा उन क्षेत्रों, स्थानों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है, जो संवेदनशील है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तत्काल काबू किया जा सके।