{"_id":"5a7ded9a4f1c1b387b8b594c","slug":"121518202266-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह की सैर पर गए वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह की सैर पर गए वृद्घ की मौत
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित आनंद विहार में रहने वाले बीरबल (80) शुक्रवार सुबह सरकुलर रोड पर घूमने गया था। तभी अचानक चक्कर आकर नीचे गिरा और सिर सड़क से टकरा गया। जिससे वे अचेत हो गए। सूचना पर पुलिस ने उसे उठा कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन आए। बेटे वेदपाल ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में शव परिजनों के सौंप दिया।
बेहोश पड़ा मिला युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर एक युवक अचेत पड़ा मिला है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जहर खुरानी गिरोह का शिकार बना है। पीड़ित जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल का रहने वाला बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
सड़क हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। हाईवे बाईपास पर हुए सड़क हादसे में गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनूप तिवारी और सेवानगर निवासी राहुल शर्मा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रताल निवासी शांति रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
युवती और युवक लापता
मुजफ्फरनगर। शाहबुदीनपुर रोड निवासी मेहराज ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बुधवार को दवाई लेने बाजार गई थी, मगर लौट कर नहीं आई। उधर, खालापार निवासी मौहम्मद हुसैन ने बताया कि उसका बेटा गुलशेर आर्य समाज रोड पर बाइक मिस्त्री के यहां काम करता है। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था, मगर न तो दुकान पर पहुंचा और न ही घर लौट कर आया। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
एटीएम बदल कर रकम निकाली
मुजफ्फरनगर। इंदिरा कालोनी निवासी राधाकृष्ण शर्मा ने सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने उसका एटीएम बदल कर खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस कार्रवाई में लगी है।