{"_id":"5a7759e14f1c1ba2268b8601","slug":"121517771233-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्जुगों के सम्मान की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्जुगों के सम्मान की शपथ दिलाई
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों के सम्मान की शपथ दिलाई
खतौली। केके जैन महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों को कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना जैन ने बुजुर्गों के सम्मान की शपथ दिलाई।
गांव सठेड़ी में चल रहे शिविर में आयोजित कार्यक्रम में कुश गोयल, अर्पण, शिवानी, आकांशी, वंशिका, पूजा, डोली आदि ने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. एके गुप्ता ने कहा कि स्वयंसेवक अपना लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला तथा स्वयं सेवकों से उनके अनुभव भी पूछे। द्वितीय सत्र में स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को बुजुर्गों की सेवा करने के प्रति जागरूक किया। कुछ स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीण महिलाओं को सिलाई व मेहंदी का प्रशिक्षण भी दिया। शिविर में विशाल जैन, पारुल जैन, जर्मरुद फैजी, रमेश कुमार आदि का सहयोग रहा। रेणू, मालविका, मनु, शिवानी, वर्षा, कविता, दीपा आदि ने प्रशंसनीय कार्य किया।