{"_id":"5a6f6fee4f1c1b7d268b7325","slug":"121517252590-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में इटावा, कुश्ती में रोहाना का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में इटावा, कुश्ती में रोहाना का कब्जा
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में इटावा, कुश्ती में रोहाना का कब्जा
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कई खेल आयोजित हुए। कबड्डी में बुढ़ाना के गांव इटावा, कुश्ती में रोहाना ने कब्जा किया। इसके अलावा भी कई अन्य खेलों का परिणाम जारी किया गया।
मुख्य स्पोर्ट्र्स अधिकारी प्रेम सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। खिलाड़ी को हमेशा अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। खेल को समर्पित होने वाले खिलाड़ियों को बुलंदी मिलती है। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जिला स्तरीय कबड्डी में बुढ़ाना के गांव इटावा ने प्रथम, सौरम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में चरथावल ब्लॉक का गांव रोहाना प्रथम, बैडमिंटन में शाहपुर, वालीबॉल में में गांव अथाई प्रथम, द्वितीय मोरना का गांव कद्दीपुर, दौड़ में बघरा और बुढ़ाना अव्वल रहे। अतिथियों ने विजेता टीम और खिलाड़िय़ों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में रामपाल सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई, श्रीनिवास डब्बिरु, कुश्ती कोच जितेंद्र, कबड्डी कोच विपिन, मोहम्मद औसामा आदि मौजूद रहे।