फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पंचायत में पदमावत फिल्म का विरोध

पंचायत में पदमावत फिल्म का विरोध

Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में पदमावत फिल्म का विरोध
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल के राजकीय इंटर कॉलेज में चौबीसी कुशवाह महासभा की पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें कुशवाह राजपूत समाज के कई गांवों के ग्रामीण एकत्र हुए। सभी वक्ताओं ने पद्मावत फिल्म का विरोध करते हुए इसे रिलीज न करने की मांग की। कहा कि इस फिल्म का प्रचार और प्रदर्शन किया गया तो जनाक्रोश फैलेगा तथा कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो जाएगी। महासभा के अध्यक्ष नरेश सिंह राणा ने कहा कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण है। इस फिल्म का प्रदर्शन और प्रचार जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ होगा। बैठक में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक के उपरांत नारेबाजी करते हुए फिल्म के निर्देशक और अभिनेत्री का पुतला भी जलाया गया। बैठक में सुभाष सिंह, दीपक ठाकुर, कुलदीप चौहान, रमेश चंद, नटवर, ठाकुर मामचंद, राजपाल सिंह, जसवीर सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed