{"_id":"5a590b264f1c1bab3f8b4765","slug":"121515784998-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति लेने को लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति लेने को लगी भीड़
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति लेने के लिए भीड़ उमड़ी
खतौली/जानसठ। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति लेने के लिए एसडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, जानसठ तहसील में भी अनुमति लेने वालों की भीड़ लगी रही।
कार्यवाहक एसडीएम कुमार धर्मेंद्र व तहसीलदार अमित कुमार ने दो दिन पूर्व राजस्व टीम को धार्मिक स्थलों में भेजकर संचालकों को नोटिस के साथ साथ अनुमति के प्रारूप फार्म को बंटवाया था। शुक्रवार को तहसील में एसडीएम कार्यालय पर लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति लेने के लिए काफी भीड़भाड़ लगी रही। वहीं, जानसठ के एसडीएम श्याम अवध चौहान ने तीन दिन पूर्व लेखपालों की मीटिंग बुलाकर उन्हें क्षेत्र के समस्त धार्मिक स्थलों के संचालकों को अनुमति लेने के लिए नोटिस भिजवाए थे। प्रशासन ने 15 जनवरी तक अनुमति लेने के लिए निर्देश दिए थे। अनुमति लेने के लिए मस्जिद के इमाम व मंदिर संचालकों की एसडीएम कार्यालय पर अनुमति फार्म जमा करने के लिए भीड़ लगी रही। एसडीएम ने बताया कि 15 जनवरी के बाद अनुमति नहीं लेने वाले धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नहीं बजने दिया जाएगा। अनुमति नहीं लेने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।