{"_id":"5a511ccf4f1c1bfc0f8b7fad","slug":"121515265231-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र संचालक सभी तैयारी पूरी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र संचालक सभी तैयारी पूरी करें
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र संचालकों के साथ मंत्रणा
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने परीक्षा केंद्र संचालकों और प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।
एसडी इंटर कॉलेज के सभागार में डीआईओएस मुनेश कुमार के साथ एडीएम ने बैठक लेकर बोर्ड परीक्षा की अभी तक की गई तैयारी की समीक्षा की। आगामी छह फरवरी से शुरू होने वाली हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बैठक में सभी सेंटरों के संचालक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। एडीएम ने कहा कि शासन के आदेशानुसार हर परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं होनी जरूरी हैं। जेनरेटर की व्यवस्था भी हो। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर और कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इस दौरान पाया गया कि 14 परीक्षा केंद्रों पर अभी कैमरे नहीं लगे, जिस पर केंद्र संचालकों को तुरंत कैमरे लगवाने के आदेश दिए गए। एडीएम ने कहा कि पारदर्शिता से नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाए।
प्रयोगात्मक परीक्षा
की जानकारी दें
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं करा ली गई हैं। यदि किसी भी कॉलेज पर कोई परीक्षक नहीं पहुंचा और प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी। वे प्रधानाचार्य उन्हें सोमवार तक हर हाल में अवगत करा दें, ताकि परीक्षक की तैनाती कराई जा सके।