फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नवप्रभात महोत्सव का आयोजन

नवप्रभात महोत्सव का आयोजन

Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
नवप्रभात महोत्सव का आयोजन
श्रीजी का अभिषेक किया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
नगर के नौ जैन मंदिरों में नववर्ष के अवसर पर धार्मिक विधान आयोजित किए गए। मंत्रोच्चार के साथ भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक व शांति धारा अर्पित की। इन धार्मिक विधानों का आयोजन नगर में सर्वत्र मंगल कामना व शांति के लिए किया गया।

धर्मसभा का संचालन करते हुए पंडित अशोक शास्त्री, कल्पेंद्र व अरुण ने बताया कि नई भोर के साथ नए सवेरे का आगमन हो गया है। जीवन के सत्य को पहचानने में ही जीवन की सार्थकता है। हमें जीवन में अशुभ को छोड़ने का संकल्प करना है व शुभ को अपनाने का संकल्प करना है। हमें जीवन में सद्कर्म करते हुए आगे बढ़ना है। जीवन में अहिंसा और सत्य का मार्ग अपनाना है। जीवन में सकारात्मक सोच को अपनाना होगा। सकारात्मक सोच के व्यक्ति समाज को नई दिशा देकर प्रगति के पथ पर ले जाते हैं। आत्मिक शांति के लिए देव, शास्त्र व गुरु की उपासना तथा संयम, तप, त्याग आवश्यक है। समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे जाने के लिए प्रेरित करना है। मंदिरों में धार्मिक भजन व धार्मिक प्रश्न मंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर राजेंद्र, रामकुमार, जय भगवान, पारस जैन, संजय एलजी, राकेश अंबर, नीरज जैन प्रवक्ता, एलएम जैन, सुरेंद्र, बल्लू सर्राफ, दिनेश, श्रीपाली, मुकेश आढ़ती, सुशील, प्रवीण, अलका, अर्चना, अजय प्रवक्ता, डा. ज्योति, आयुषी, विनोद प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed