{"_id":"5a46938e4f1c1bcd6d8b6d80","slug":"121514574734-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्नों से भरे ट्रकों व ट्रैक्टर ट्रोलियों से जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्नों से भरे ट्रकों व ट्रैक्टर ट्रोलियों से जाम लगा
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। जानसठ रोड पर गन्नों से लदे ट्रकों और ट्रैक्टर ट्रालियों की वजह से जाम लग गया। जिससे लोगों का पैदल निकलना भी भारी हो गया। वाहनों को आगे पीछे निकालने को लेकर चालकों के बीच मारपीट तक हो गई।
त्रिवेणी शुगर मिल चलते ही जानसठ रोड पर जाम लगने की स्थिति बन जाती है। शुक्रवार सुबह गन्नों से लदे ट्रकों, ट्रैक्टर ट्रालियों और भैंसा बुग्गियों की जानसठ रोड पर लंबी लाइन लग गई। लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। जाम लगने से पैदल आने जाने वाले लोगों का भी निकलना मुश्किल हो गया। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान वाहनों को आगे पीछे निकालने को लेकर साइड लग गई। जिसको लेकर वाहन चालकों के बीच मारपीट हो गई थी। वाहनों में सवार लोगों ने बामुश्किल चालकों को समझा बुझाकर शांत किया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बामुश्किल जाम को खुलवाया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।